Thursday, 14 February 2019

पाठ योजना- 9



पाठ योजना- 9   
 
विद्यालय का नाम- 
दिनांक- 21/08/2018                                                          कक्षा- 8वीं  
विषय- सामाजिक विज्ञान                                                    कालांश- पंचम 
उपविषय- इतिहास                                                           अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- भारत में अंग्रेजी सत्ता के परिणाम (पार्लियामेंट द्वारा बनाए गए कानून) 
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य 
1.     विद्यार्थी पार्लियामेंट द्वारा बनाए गए कानून को बता पाएंगे। 
2.     पार्लियामेंट कानून से अंग्रेजी सत्ता में आए बदलावों की व्याख्या कर पाएंगे।
3.     विद्यार्थी बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल का नाम बता पाएंगे।   
 कक्षा पूर्व तैयारी
·       विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन. 
·       शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, लेपटाप
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.     भारत कब आजाद हुआ था?
2.     आजादी के पहले भारत पर किसका शासन था?
3.     शासन चलाने के लिए कानून की क्यों आवश्यकता होती है?

प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
क्रियाकलाप

1.     1773 ई. के  रेगुलेटिंग एक्ट से आए बदलाव  



















2.     1784 ई. में भारत के विषय में पिट  का कानून    



















 

·       छात्राध्यापक प्रश्न पुछते हुए 1773 ई. के रेगुलेटिंग एक्ट से आए बदलाव के बारे में माइक्रोसॉफ्ट पावर प्वाइंट से बताएंगे।
प्रश्न- बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल कौन बने थे? 
(1773 ई. के रेगुलेटिंग एक्ट के अनुसार बंगाल के गवर्नर को गवर्नर जनरल का पद दिया गया। इस एक्ट के अनुसार लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्ज़ गवर्नर जनरल बने। उन्हें मुंबई और मद्रास (चेन्नई) प्रान्तों की नीतियों पर नियंत्रण रखने का अधिकार दिया गया। उनकी सहायता करने के लिए चार सदस्यों की समिति का गठन किया गया।)

·       छात्राध्यापक 1784 ई. में भारत के विषय में पिट का कानून के बारे में माइक्रोसॉफ्ट पावर प्वाइंट से बताएंगे।
(1784 ई. में भारत के विषय में पिट का कानून पारित हुआ। कंपनी द्वारा भारत में चलाई जा रही शासन व्यवस्था पर पार्लियामेंट का नियंत्रण रखने हेतु एक स्थायी स्वरूप की नियंत्रण परिषद गठित की गई। इस परिषद को कंपनी द्वारा भारत में चलाई जा रही शासन व्यवस्था के विषय में आदेश देने का अधिकार दिया गया। 1813 ई., 1833 ई. और 1853 ई. में कंपनी की शासन व्यवस्था में फेरबदल करने वाले कानून पार्लियामेंट ने बनाए। इस प्रकार कंपनी के प्रशासन पर ब्रिटिश सरकार का अप्रत्यक्ष नियंत्रण आ गया।)
 पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृति कराने से पहले विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1.     1773 के रेगुलेटिंग एक्ट के अनुसार बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल कौन बना था?
2.     पार्लियामेंट ने फेरबदल करने वाला कानून कब-कब बनाए थे?
        पाठ की जांच के बाद छात्राध्यापक संक्षिप्त में पाठ को प्रस्तुत करेंगे।  


गृह कार्य
  1. कानून बनाने की जरूरत क्यों होती है तथा समय-समय पर इसमें क्यों बदलाव किए जाते हैं?
गृहकार्य की जांच 



आत्म मूल्यांकन एवं मनन
                                                                      










No comments:

Post a Comment