Thursday, 14 February 2019

पाठ योजना- 13



पाठ योजना- 13
      
विद्यालय का नाम- 
दिनांक- 28/08/2018                                                          कक्षा- 8वीं  
विषय- सामाजिक विज्ञान                                                    कालांश- पंचम   
उपविषय- इतिहास                                                           अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- 1857 ई. में युद्ध प्रारंभ होने के तात्कालिक कारण     
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य 
1.     विद्यार्थी 1857 ई. में युद्ध प्रारंभ होने के तात्कालिक कारणों की व्याख्या कर पाएंगे। 
2.     विद्यार्थी 1857 ई. के युद्ध के सैनिक विद्रोह की अवधारणा की व्याख्या कर पाएंगे।
3.     विद्यार्थी 1857 ई. के तात्कालिक जरूरतों को चिन्हित कर पाएंगे।    
 कक्षा पूर्व तैयारी
·       विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन तथा छात्राध्यापक के अपने पूर्व ज्ञान पर आधारित.   
·       शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, लेपटाप 
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.     1857 ई. आते-आते भारतीय लोग अंग्रेजों से असंतुष्ट क्यों हो गए थे?
2.     1857 ई. में अंग्रेजों से युद्ध क्यों हुआ था?
3.     1857 ई. के युद्ध प्रारंभ होने का तात्कालिक कारण क्या था?
4.     1857 ई. के युद्ध का प्रारंभ किसने किया था?

          प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
क्रियाकलाप

v 1857 ई. के युद्ध के तात्कालिक कारण





















































  
·       छात्राध्यापक 1857 ई. के तात्कालिक कारण को बताने के लिए मंगल पांडे पर बनी शॉर्ट वीडियो विद्यार्थियों को दिखाएंगे (वीडियो 10 मिनट का रहेगा।)। वीडियो दिखाने के बाद छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पुछेंगे-
Ø भारतीय सैनिकों को कौन-सी बंदूकें दी गई थी?
Ø इस बंदूक में उपयोग में आने वाले कारतूसों का ढक्कन कैसे खोला जाता था?
Ø इस ढक्कन में किस जानवर की चर्बी होने के समाचार चारों ओर फैल गए थे?
Ø चर्बी लगे कारतूस के उपयोग पर किस छावनी के किस सैनिक ने मना कर दिया था?
·       विद्यार्थियों कि प्रतिक्रिया जानने के बाद छात्राध्यापक बताएंगे। (अंग्रेजों ने 1856 ई. में भारतीय सैनिकों को दूर तक मार करने वाली एनफिल्ड बंदूकें दी थीं। उनमें उपयोग में आने वाले कारतूसों का ढक्कन दांतों से खोलना पड़ता था। इन आवरणों पर गाय एवं सूअर की चर्बी लगी होती है; यह सामाचार चारों ओर फैल गया। इससे हिन्दू और मुस्लिम सैनिकों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं और सैनिकों में असंतोष निर्माण हो गया था। बराकपुर की छावनी में मंगल पांडे ने अंग्रेज़ अधिकारी की इस अन्यायी प्रवृत्ति को विरोध करने की दृष्टि से अंग्रेज़ अधिकारी पर गोली चला दी। मंगल पांडे को बंदी बना लिया गया और फांसी दी गई)                                          )                                          )
 पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृति कराने से पहले विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1.     1857 ई. के युद्ध के तात्कालिक कारण क्या थे?
2.     किस सैनिक को फांसी दे दी गई थी?
        पाठ की जांच के बाद छात्राध्यापक संक्षिप्त में पाठ को प्रस्तुत करेंगे।  
गृह कार्य
1.     गाय और सूअर की चर्बी से धार्मिक भावना क्यों आहत होती है?
2.     यदि आप मंगल पांडे के स्थान पर होते तो क्या करते?
गृहकार्य की जांच  



आत्म मूल्यांकन एवं मनन


No comments:

Post a Comment