पाठ योजना- 7
विद्यालय का नाम-
दिनांक- 16/08/2018
कक्षा- 10वीं
विषय- सामाजिक विज्ञान कालांश- तृतीय
उपविषय- इतिहास अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- सत्याग्रह का दर्शन
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य
1.
विद्यार्थी सत्याग्रह की
व्याख्या कर पाएंगे।
2.
सत्याग्रह शब्द की
अवधारणा की व्याख्या कर पाएंगे।
3.
अहिंसक आंदोलन की
विशेषता बता पाएंगे।
4.
विद्यार्थी अपने जीवन
में सामाजिक समस्याओं को चिन्हित कर सत्याग्रह आंदोलन द्वारा निजात पाने का प्रयास
कर पाएंगे।
कक्षा पूर्व
तैयारी
· विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.
· शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर
पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.
आप सत्य बोलते हैं?
2.
सत्य क्यों बोलना चाहिए?
3.
आग्रह क्या होता है?
4.
सत्याग्रह से आप क्या
समझते हैं?
प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
|
क्रियाकलाप
|
1. सत्याग्रह का अर्थ
2. सत्याग्रह शब्द का इतिहास और सत्याग्रह आंदोलन
|
·
छात्र अध्यापक
श्यामपट्ट पर सत्याग्रह शब्द लिखते हुए
विद्यार्थियों से बारी-बारी से निम्नखित प्रश्न पूछेंगे और विद्यार्थी उन
उत्तरों को श्यामपट्ट पर लिखेंगे।
1.
सत्याग्रह कितने
शब्दों के मेल से बना है?
2.
वे कौन-कौन से शब्द
हैं?
3.
सत्य से क्या समझते
हैं?
4.
आग्रह से क्या समझते
हैं?
5.
दोनों शब्दों को
मिलाने पर क्या अर्थ निकलता है?
·
छात्र अध्यापक इन
प्रतिक्रयाओं के आधार पर सत्याग्रह का अर्थ बताएँगे।
·
छात्र अध्यापक
सत्याग्रह शब्द कैसे आया, किसने दिया है उसके बारे में बताएँगे।
(गांधीजी जब दक्षिण अफ्रीका में थे, उसी
समय अहिंसक लड़ाई के लिए सत्याग्रह शब्द दिए थे, इत्यादि।)
·
छात्र अध्यापक
विद्यार्थियों से जानेंगे कि भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गांधीजी ने कौन-कौन
से सत्याग्रह आंदोलन किए थे।
·
छात्राध्यापक
विद्यार्थी की प्रतिक्रिया को श्यापट्ट पर लिखेंगे। तथा
·
विद्यार्थी उन
आंदोलनों के कारणों को बताएँगे।
·
छात्र प्रतिक्रिया को
ध्यान में रखते हुए छात्राध्यापक भी आंदोलनों एवं उनके कारणों को बताएँगे।
|
पुनरावृत्ति
पुनरावृत्ति कराने से पहले छात्राध्यापक पाढ़ की जांच करते
हुए निम्नलिखिए प्रश्न विद्यार्थियों से पूछेंगे।
1.
सत्याग्रह आंदोलन द्वारा
आज के समय लड़ाई लड़ी जा सकती है?
2.
कोई भी समस्या के निदान
के लिए किस प्रकार के आंदोलन का सहारा लेंगे, हिंसक
या अहिंसक आन्दोलन का?
3.
सत्याग्रह आंदोलन, हिंसक आंदोलन से अच्छा होता है कैसे?
पाठ की जांच के तदुपरांत
छात्राध्यापक संक्षिप्त में पाठ को बताएंगे।
गृह कार्य
1. कौन-कौन-सी सामाजिक समस्या आज भी समाज में मौजूद हैं, उसे लिखें तथा उसमें से किसी एक सामाजिक समस्या को सत्याग्रह
आंदोलन द्वारा कैसे दूर किया जा सकता है। विस्तार से लिखें?
गृहकार्य की जांच
आत्ममूल्यांकन एवं मनन
No comments:
Post a Comment