पाठ योजना- 22
विद्यालय का नाम-
दिनांक- 25/09/2018
कक्षा- 8वीं
विषय- सामाजिक विज्ञान कालांश- पंचम
उपविषय- इतिहास अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- अंग्रेजों के समय मुस्लिम एवं हिन्दू समाज में सुधार आंदोलन
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य
1.
विद्यार्थी अंग्रेजों के
समय किए गए मुस्लिम एवं हिन्दू समाज सुधार आंदोलन की जरूरतों की व्याख्या कर
पाएंगे।
2.
विद्यार्थी मुस्लिम समाज
सुधार आंदोलन के नेतृत्व कर्त्ता को जान पाएंगे।
3.
विद्यार्थी हिन्दू समाज
सुधार आंदोलन के नेतृत्व कर्त्ता को जान पाएंगे।
4.
विद्यार्थी मुस्लिम एवं
हिन्दू समाज सुधार आंदोलन के लिए बनाए गए संगठनों की विवेचना कर पाएंगे।
कक्षा पूर्व
तैयारी
· विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.
· शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, पोस्टर
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर
पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.
भारत में कौन-कौन से
धर्म के लोग रहते हैं?
2.
क्या भारत में सबको
मिलकर रहने की आजादी है?
3.
भारत में धर्म या मजहब
को लेकर झगड़े होने चाहिए?
4.
क्या आपको लगता है भारत
में आज भी धर्म या मजहब को लेकर झगड़े होते हैं?
5.
धर्म या मजहब को लेकर
झगड़े नहीं हो इसके लिए क्या करना चाहिए?
प्रस्तुतीकरण
|
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
|
क्रियाकलाप
|
|
v मुस्लिम समाज में सुधार आंदोलन
v हिंदू समाज में सुधार आंदोलन
|
·
छात्राध्यापक
मुस्लिम समाज में सुधार आंदोलन को बताने के लिए कक्षा में पोस्टर दिखाएंगे, जिसमें निम्नलिखित सूचनाएं उल्लेखित
रहेगी-
1.
अब्दुल
लतीफ ने मुस्लिम समाज में धर्म सुधार का कार्य प्रारंभ किया। इन्होंने बंगाल
प्रांत में ‘द मुहम्मदन लिटरेरी
सोसाइटी’ की स्थापना की थी।
2.
सर
सैयद अहमद खाँ ने ‘मुहम्मदन
एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज’ की स्थापना की थी। कालांतर में इसी
कॉलेज का अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में परिवर्तन हुआ।
3.
सर
सैयद अहमद खाँ का चित्र-
![]()
4.
सर
सैयद अहमद खाँ ने पश्चिमी विज्ञान और तकनीकी का समर्थन किया।
5.
सर
सैयद अहमद खाँ यह मानते थे कि,
जब तक मुस्लिम समाज पश्चिमी शिक्षा और विज्ञान का अंगीकार नहीं करेगा, तब तक उसकी उन्नति नहीं होगी।
·
छात्राध्यापक पोस्टर
दिखाते हुए विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पुछेंगे-
1.
अब्दुल लतीफ ने किस
धर्म का सुधार कार्य किया था?
2.
सर सैयद अहमद खाँ ने
किस कॉलेज की स्थापना की थी?
3.
पोस्टर में चित्र किस
व्यक्ति का है?
·
इसके बाद छात्राध्यापक
पोस्टर के आधार पर विस्तार से बताएँगे।
·
छात्राध्यापक हिंदू
समाज में सुधार आंदोलन को बताने के लिए कक्षा में पोस्टर दिखाएंगे, जिसमें निम्नलिखित सूचनाएं
उल्लेखित रहेगी-
1.
हिंदू समाज को सम्मान
का स्थान मिले, इसके लिए 1915 ई. में हिंदू महासभा संगठन
की स्थापना की गई थी।
2.
पं. मदन मोहन मालवीय ने
‘बनारस हिंदू विश्वविद्यालय’ की नींव रखी थी।
3.
डॉ. केशव बलीराम
हेडगेवार ने 1925 ई. में ‘राष्ट्रीय
स्वयंसेवक संघ’ की नागपुर में स्थापना की थी।
4.
डॉ. केशव बलीराम
हेडगेवार का चित्र-
![]()
5.
हिंदुत्ववादी युवाओं
का अनुशासनबद्ध और चरित्रसंपन्न संगठन खड़ा करना हेडगेवर का उद्देश्य था।
6.
स्वातंत्रवीर वी. दा.
सावरकर ने रत्नागिरी में पतित पावन मंदिर का निर्माण करवाया जहां हिंदू धर्म की
सभी जातियों को खुला प्रवेश दिया गया तथा सहभोज आदि उपक्रम चलाए थे.
·
छात्राध्यापक
पोस्टर दिखाते हुए विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पुछेंगे-
1.
पोस्टर में चित्र
किसका है?
2.
हिंदू महासभा संगठन की
स्थापना कब की गई थी?
3.
बनारस हिंदू
विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?
·
पोस्टर के आधार पर
छात्राध्यापक विस्तार से बताएँगे।
|
पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृति कराने से पहले विद्यार्थियों
से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1.
मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएंटल
कॉलेज को बाद में किस नाम से परिवर्तित किया गया?
2.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
की स्थापना कहाँ किया गया था?
पाठ की जांच
में कमियों का पता चलने के आधार के अनुसार छात्राध्यापक संक्षिप्त में पाठ को
प्रस्तुत करेंगे। संक्षिप्त में पाठ प्रस्तुत करने के बाद छात्राध्यापक कहेंगे कि
इस विषय पर कोई आपकी जिज्ञासा या प्रश्न हो तो पूछ सकते हैं। यदि विद्यार्थी कोई
प्रश्न पूछता है तो छात्राध्यापक बताएंगे।
गृह कार्य
1.
मुस्लिम समाज में सुधार
की जरूरत क्यों है?
2.
हिंदू समाज में सुधार की
जरूरत क्यों है?
गृह कार्य की जांच
आत्म मूल्यांकन एवं मनन


No comments:
Post a Comment