पाठ योजना- 4
विद्यालय का नाम-
दिनांक- 06/08/2018
कक्षा- 8वीं
विषय- सामाजिक विज्ञान कालांश- पंचम
उपविषय- इतिहास अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- अंग्रेजी सत्ता के परिणाम (सहायक संधि).
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य
1.
लार्ड वेलस्ली की नीति
को जान पाएंगे।
2.
सहायक संधि की आड़ में
लार्ड वेलस्ली की राजनीति की व्याख्या कर पाएंगे।
3.
सहायक संधि के दुष्परिणामों
की विवेचना कर पाएंगे।
कक्षा पूर्व
तैयारी
· विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.
· शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, लेपटाप
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर
पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.
आपने किसी की सहायता की
है?
2.
सहायता करने के लिए कोई
शर्त आपने रखी थी?
3.
सहायक से आप क्या समझते
हैं?
4.
संधि से आप क्या समझते
हैं?
5.
सहायक संधि से आप क्या
समझते हैं?
प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
|
क्रियाकलाप
|
1.
लॉर्ड वेलस्ली परिचय
2.
सहायक संधि की शर्तें
|
·
छात्राध्यापक
लार्ड वेलस्ली का चित्र लेपटाप से दिखाएंगे। जिसमें निम्नलिखित सूचनाएँ रहेंगी।
![]()
1.
1798
ई. में लॉर्ड वेलस्ली भारत में गवर्नर जनरल के रूप में आए थे।
2.
संपूर्ण
भारत पर अंग्रेजों का वर्चस्व स्थापित करना उनकी नीति थी।
·
छात्राध्यापक
सूचनाओं के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न पूछेंगे-
1.
आप किस
व्यक्ति का चित्र देख रहे है?
2.
लॉर्ड
वेलस्ली कब भारत में गवर्नर जनरल बनकर आए थे?
3.
इनकी
नीति क्या थी?
·
छात्राध्यापक
द्वारा इन प्रश्नों का उत्तर छात्र प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए बताएँगे।
·
सहायक
संधि की शर्तों के बारे में छात्राध्यापक बताएंगे।
(राजाओं
से समझौते में सहायक संधि की शर्तें यह थी कि, राजाओं को उनके राज्य में अंग्रेजों कि सेना रखनी होगी। इस
सेना के व्यय हेतु नकद राशि अथवा उतनी आय का प्रदेश कंपनी को देना होगा, भारतीय शासक अन्य सत्ताधीशों के साथ अंग्रेजों की मध्यस्थता से ही
संबंध स्थापित करेगा। अपने दरबार में अंग्रेजों का रेजीडेंट (प्रतिनिधि) रखना
होगा।)
·
छात्राध्यापक
द्वारा बताए गए सहायक संधि की शर्तों को विद्यार्थी अपने नोटबुक में लिखेंगे।
·
छात्राध्याक
विद्यार्थियों को प्रश्न का उत्तर लिखने देंगे तथा विद्यार्थी बारी-बारी से लिखे
गए उत्तरों को पढ़कर सुनाएंगे।
प्रश्न-
मान लीजिए आप एक राजा है और सहायक संधि के शर्तों के आधार पर अंग्रेजों से
समझौता कर लिया है। आपके सारे राज्य पर अंग्रेज़ यह कहकर दावेदारी करता है कि
आपने अंग्रेज़ सेना के व्यय हेतु नकद राशि नहीं दी है जिसके चलते आपका पूरा
प्रदेश अब मेरा हो गया है। इस स्थिति में आप क्या करेंगे?
|
पुनरावृत्ति
पुनरावृति कराने से पहले छात्राध्यापक विद्यार्थियों से
निम्नलिखित प्रश्न करते हुए पाठ की जांच करेंगे-
1.
सहायक संधि किस गवर्नर
जनरल ने दिया था?
2.
सहायक संधि कि क्या-क्या
शर्तें थीं?
पाठ की
जांच के अनुसार छात्राध्यापक संक्षिप्त में इस पाठ की व्याख्या करेंगे।
गृह कार्य
1. लॉर्ड वेलस्ली
की तरह संपूर्ण भारत पर अधिकार प्राप्त करने के लिए सहायक संधि की शर्तें बनानी है,
आप कौन-कौन सी शर्तें रखते हैं तथा एक राजा होने के नाते उन शर्तों को कैसे पूरा
करेंगे, विस्तार से लिखें?
गृहकार्य की जांच
आत्म मूल्यांकन एवं मनन
No comments:
Post a Comment