Thursday, 14 February 2019

पाठ योजना- 3



पाठ योजना- 3
 
विद्यालय का नाम- 
दिनांक- 3/08/2018                                                          कक्षा- 8वीं  
विषय- सामाजिक विज्ञान                                                  कालांश- प्रथम
उपविषय- इतिहास                                                         अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य 
1.     ईस्ट इंडिया कंपनी भारत क्यों आयी थी, बता पाएंगे। 
2.     सूरत में गोदाम की स्थापना किस भारतीय शासक की अनुमति से प्राप्त की थी, जान पाएंगे।
3.     ईस्ट इंडिया कंपनी के साम्राज्यवादी नीति को चिन्हित कर पाएंगे। 
 कक्षा पूर्व तैयारी
·       विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन. 
·       शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, लेपटाप
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.     वर्धा में कोई कंपनी है?
2.     वह कंपनी क्या कार्य करती है?
3.     अंग्रेजों ने भारत में कौन सी कंपनी स्थापित की थी?
4.     ईस्ट इंडिया कंपनी का नाम सुना हैं?

प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
क्रियाकलाप

ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी 









·       छात्राध्यापक लंदन स्थित ईस्ट इंडिया कंपनी के मुख्यालय का चित्र लेपटाप से दिखाएंगे।
·       छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछेंगे तथा विद्यार्थी अपनी प्रतिक्रिया को श्यामपट्ट पर लिखेंगे।
1.     ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी भारत क्यों आई थी?
2.     अंग्रेजों ने भारत में व्यापार करने हेतु ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना कब की थी।
3.     किस शासक की अनुमति से अंग्रेजों ने सूरत में गोदाम की स्थापना की थी?
·       विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया के अनुसार छात्राध्यापक इन प्रश्नों को विश्लेषित करेंगे।
(1600 ई. में अंग्रेजों ने भारत में व्यापार करने हेतु ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की थी। इस कंपनी ने जहांगीर बादशाह से अनुमति प्राप्त करके सूरत में गोदाम की स्थापना की।)
·       छात्राध्यापक विद्यार्थियों को कक्षा में निम्न प्रश्न का उत्तर लिखने देंगे।
प्रश्न- आप ईस्ट इंडिया कंपनी  के अधिकारी होते तो अपने व्यापार बढ़ाने के लिए क्या-क्या कार्य करते?
·       इन प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी बारी-बारी से पढ़कर सुनाएँगे।
·       छात्राध्यापक प्रकरण का उल्लेख करते हुए  विद्यार्थियों से पूछेंगे की इस विषय पर आपकी कोई जिज्ञासा हो तो बताएं। तथा
·       उन जिज्ञासा को छात्राध्यापक बताएँगे।  





पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न करते हुए पाठ की जांच करेंगे-
1.     भारत में व्यापार करने के लिए लंदन से कौन-सी कंपनी आयी थी?
2.     जहांगीर ने किस कंपनी को व्यापार करने की अनुमति प्रदान की थी?  
             पाठ की जांच के उपरांत छात्राध्यापक संक्षिप्त में इस पाठ की व्याख्या करेंगे।  
गृह कार्य
  1. आप व्यापार करने के लिए एक कंपनी बनाइये, कंपनी का क्या नाम रखेंगे, कल्पना कीजिए की आपको नेपाल में कंपनी स्थापित करनी है, कैसे करेंगे, विस्तार से लिखें?
गृहकार्य की जांच 


आत्म मूल्यांकन एवं मनन
                                                                      







No comments:

Post a Comment