पाठ योजना- 12
विद्यालय का नाम-
दिनांक- 27/08/2018
कक्षा- 8वीं
विषय- सामाजिक विज्ञान कालांश- पंचम
उपविषय- इतिहास अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- 1857 ई. के युद्ध के विभिन्न कारण
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य
1.
विद्यार्थी 1857 ई. के
युद्ध के कारणों की व्याख्या कर पाएंगे।
2.
विद्यार्थी 1857 ई. के
युद्ध के कारणों की सूची बना पाएंगे।
3.
विद्यार्थी 1857 ई. के
युद्ध की जरूरतों को चिन्हित कर पाएंगे।
4.
भविष्य में विद्यार्थी
अन्य युद्धों के कारणों की जांच-पड़ताल कर पाएंगे।
कक्षा पूर्व
तैयारी
· विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन तथा
छात्राध्यापक के अपने पूर्व ज्ञान पर आधारित.
· शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, लेपटाप
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर
पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.
कोई भी युद्ध क्यों होता
है?
2.
1857 ई. में भारत में
अंग्रेजों से कौन-सा युद्ध हुआ था?
3.
सिपाही विद्रोह या
स्वतंत्रता की पहली लड़ाई 1857 ई. के युद्ध को क्यों कहा गया है?
4.
1857 ई. के युद्ध के विभिन्न
कारण कौन-कौन से थे?
प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
|
क्रियाकलाप
|
v 1857 ई. के युद्ध के विभिन्न कारण
क.
आर्थिक कारण
ख.
सामाजिक कारण
ग.
राजनीतिक कारण
घ.
भारतीय सैनिकों में व्याप्त
असंतोष
|
·
छात्राध्यापक
1857 ई. के विभिन्न कारणों का उल्लेख करते हुए पोस्टर लेपटाप से दिखाएंगे।
![]()
·
पोस्टर दिखाने के बाद
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से पोस्टर में क्या-क्या लिखा हुआ है, पढ़ने को कहेंगे तथा सभी विद्यार्थी पोस्टर के अनुसार अपने
नोट बुक में लिखेंगे।
·
छात्राध्यापक 1857 ई.
के युद्ध के कारणों में आर्थिक कारण को बाताएंगे।
(अंग्रेज अपनी आर्थिक आय वृद्धि के लिए किसानों से जबर्दस्ती राजस्व की
वसूली करने लगे थे। जिससे किसानों कि कृषि व्यवस्था एवं भरण-पोषण का स्त्रोत गड़बड़ाने
लगा था। भारत में विकसित हस्तकला एवं वस्त्र उद्योग कि स्थिति इंग्लैंड में
उत्पादित माल को भारत में बेचे जाने से चौपट हो गया था। अंग्रेजों ने यहाँ के
उद्योग धंधों पर कठोर कर लगा दिया था। अनगिनत भारतीय कारीगर/श्रमिक बेरोजगार हो
गए थे। अंग्रेजों के विरुद्ध असंतोष बढ़ता जा रहा था।)
·
छात्राध्यापक 1857 ई. के युद्ध के कारणों में सामाजिक कारण को बाताएंगे।
(अंग्रेजों ने भारतियों के रीति-रिवाजों,
परंपराओं, रूढ़ियों में भी हस्तक्षेप किया था। जैसे सती
प्रथा पर रोक, विधवा विवाह को पुन: मान्यता देना।
अंग्रेजों द्वारा किया गया यह कार्य सामाजिक दृष्टि से उचित था। लेकिन कइयों को
लगाने लगा था कि अंग्रेज़ हमारी सभ्यता और संस्कृति को नष्ट करना चाहता है।)
·
छात्राध्यापक
1857 ई. के युद्ध के कारणों में राजनीतिक कारण
को बाताएंगे।
(1757 ई. के बाद से अंग्रेजों ने कई भारतीय
राज्यों को हड़प लिया था। कालांतर में डलहौजी ने अनेक रियासतों को विविध कारणों
से विलय करावा लिया था। सातारा, नागपुर, झांसी रियासतों को वहाँ के शासकों के उत्तराधिकारी अधिकार अमान्य कर इन
रियासतों का विलय कर लिया था। )
·
छात्राध्यापक
1857 ई. के युद्ध के कारणों में भारतीय
सैनिकों में व्याप्त असंतोष के कारण को बाताएंगे।
(अंग्रेज़
अधिकारी भारतीय सैनिकों के साथ तुच्छता का व्यवहार करते थे। सेना में भारतीय सैनिकों को सूबेदार का पद नहीं दिया
जाता था। वेतन गोरे सैनिकों से कम दिया जाता था। प्रारंभ में भारतीय सैनिकों को
भत्ते दिए जाते थे बाद में उसमें भी कटौती होने लगी थी।)
|
पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृति कराने से पहले विद्यार्थियों
से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1. 1857 ई. के युद्ध के कौन-कौन से कारण थे?
पाठ की जांच
के बाद छात्राध्यापक संक्षिप्त में पाठ को प्रस्तुत करेंगे।
गृह कार्य
1.
1857 ई. के युद्ध के
पहले आपको यह पता चलता कि बंदूक में गाय और सूअर की चर्बी का ऊपयोग किया जाता है
तो क्या करते?
2.
1857 ई. के युद्ध के सभी
कारणों को विस्तार से लिखकर लाएँ?
गृहकार्य की जांच
आत्म मूल्यांकन एवं मनन
No comments:
Post a Comment