पाठ योजना- 28
विद्यालय का नाम-
दिनांक- 25/10/2018
कक्षा- 8वीं
विषय- सामाजिक विज्ञान कालांश- पंचम
उपविषय- इतिहास अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- मुस्लिम लीग की स्थापना
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य
1.
विद्यार्थी मुस्लिम लीग
की स्थापना के बारे में बता पाएंगे।
2.
विद्यार्थी मुस्लिम लीग
की स्थापना में अंग्रेजों की नीति की व्याख्या कर पाएंगे।
3.
विद्यार्थी संगठन की जरूरत
की विवेचना कर पाएंगे।
कक्षा पूर्व तैयारी
· विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.
· शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, पोस्टर
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर
पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.
भारत की आजादी के समय
मुस्लिम समाज ने अंग्रेजों से कौन-से संगठन बनाए जाने की मांग की थी?
2.
मुस्लिम लीग का नाम आपने
सुना है?
3.
मुस्लिम लीग की स्थापना
कब की गई थी?
प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
|
क्रियाकलाप
|
v मुस्लिम लीग की स्थापना एवं कारण
v संगठन की जरूरत
|
·
छात्राध्यापक
मुस्लिम लीग की स्थापना के बारे में बताएंगे-
(बंगाल विभाजन के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को जनता का प्रचंड
समर्थन मिला था। इस समर्थन को देखते हुए अंग्रेज परेशान हो गए। अंग्रेजों ने फूट
डालो और राज करो नीति का पुन: अवलंबन किया। अंग्रेजों ने यह प्रचारित करना
प्रारंभ किया कि मुस्लिमों के हितों की रक्षा करने हेतु मुस्लिमों का स्वतंत्र
राजनीतिक संगठन होना आवश्यक है। अंग्रेज सरकार के प्रोत्साहित किए जाने से
मुस्लिम समाज के उच्चवर्णियों का एक प्रतिनिधि मंडल आगा खाँ के नेतृत्व में
गवर्नर लॉर्ड मिंटो से मिला। लॉर्ड मिंटो और अन्य अंग्रेज अधिकारियों के प्रेरित
किए जाने से 1906 ई. में मुस्लिम लीग की स्थापना हुई।)
·
छात्राध्यापक संगठन की
जरूरत को समझाने के लिए चार-चार छात्रों का ग्रुप बनाएंगे तथा सभी ग्रुप को समाज
की समस्या के निदान के लिए एक संगठन की जरूरत पर चर्चा करने के लिए कहेंगे।
Ø विद्यार्थी पहले समाज की क्या-क्या समस्या है को लिखेंगे।
Ø समाज की समस्या लिखने के बाद संगठन का क्या नाम रखेंगे, उसको लिखेंगे।
Ø संगठन का क्या उद्देश्य होगा उसको लिखेंगे।
Ø संगठन कैसे कार्य करेगी उसको लिखेंगे।
Ø संगठन की सदस्यता के लिए अनिवार्य नियम को लिखेंगे।
·
इन सभी कार्यों के लिए
छात्राध्यापक, विद्यार्थियों को 15 मिनट का समय देंगे।
समय पूरा होने पर प्रत्येक ग्रुप के ग्रुप लीडर बारी-बारी से पढ़कर सुनाएंगे।
इसके लिए सभी ग्रुप को दो-दो मिनट का समय दिया जाएगा। जहां सुधार की जरूरत होगी
वहाँ छात्राध्याप सुधार कर बताएंगे।
|
पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृत्ति कराने से पहले
विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1.
मुस्लिम लीग की स्थापना
कब हुई थी?
2.
मुस्लिम लीग की स्थापना
से अंग्रेजों को क्या फायदा होने वाला था?
पाठ की जांच
से कमियों का पता चलने पर पूर्ण पाठ को संक्षिप्त में प्रस्तुत करेंगे। संक्षिप्त
में पाठ प्रस्तुत करने के बाद छात्राध्यापक कहेंगे कि इस विषय पर कोई आपकी
जिज्ञासा या प्रश्न हो तो पूछ सकते हैं। यदि विद्यार्थी कोई प्रश्न पूछता है तो
छात्राध्यापक बताएंगे।
गृह कार्य
1.
आप अपने समाज में पता
लगाएं की कौन-कौन से संगठन सामाज सुधार के लिए बनाए गए हैं तथा उसने अभी तक
क्या-क्या कार्य किए हैं?
गृह कार्य की जांच
आत्म मूल्यांकन एवं मनन
No comments:
Post a Comment