Thursday, 14 February 2019

पाठ योजना- 31



पाठ योजना- 31                

विद्यालय का नाम- 
दिनांक-      /       /2018                                                          कक्षा- 8वीं 
विषय- सामाजिक विज्ञान                                                        कालांश- पंचम     
उपविषय- इतिहास                                                              अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- खेड़ा सत्याग्रह        
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य 
1.     विद्यार्थी गुजरात राज्य के मानचित्र में खेड़ा (जिला) को बता पाएंगे।
2.     विद्यार्थी खेड़ा सत्याग्रह के कारणों की व्याख्या कर पाएंगे।
3.     विद्यार्थी खेड़ा में अंग्रेजों के द्वारा किए गए शोषण का वर्णन कर पाएंगे।    
4.     विद्यार्थी खेड़ा सत्याग्रह में गांधी के योगदानों की विवेचना कर पाएंगे।     
 कक्षा पूर्व तैयारी
·       विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.   
·       शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, मानचित्र, वीडियो, लैपटॉप    
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.     गुजरात का नाम सुना है?
2.     गुजरात की राजधानी कहाँ है?
3.     गुजरात में खेड़ा जिला है, आपलोगों ने नाम सुना है?
4.     खेड़ा सत्याग्रह के बारे में आपलोग जानते हैं?
5.     खेड़ा सत्याग्रह क्यों हुआ था?

          प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
क्रियाकलाप

v खेड़ा सत्याग्रह 






























 
·       छात्राध्यापक गुजरात राज्य के मानचित्र में खेड़ा कहाँ है खोजने के लिए कहेंगे-
·       छात्राध्यापक खेड़ा सत्याग्रह पर आधारित 15 मिनट का एक वीडियो दिखाएंगे। वीडियो दिखाने के बाद निम्नलिखित प्रश्न पुछेंगे-   
1.     वीडियो कैसा लगा?
2.     वीडियो देखने के बाद कैसा अनुभव कर रहे है?
3.     खेड़ा सत्याग्रह कब हुआ था?
4.     खेड़ा सत्याग्रह कहाँ हुआ था?
5.     खेड़ा सत्याग्रह होने के क्या कारण थे?
6.     खेड़ा सत्याग्रह में गांधीजी ने क्या अनुमान लगाया था?
7.     गांधीजी ने खेड़ा के लोगों से क्या अपील की?
8.     सरकार द्वारा क्या निर्णय लिया गया?
·       छात्राध्यापक प्रश्नों के उत्तर छात्रप्रतिक्रिया के आधार पर बताएँगे। 

 पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृत्ति कराने से पहले विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1.     खेड़ा सत्याग्रह क्यों हुआ था?
2.     खेड़ा सत्याग्रह में गांधीजी ने क्या अनुमान लगाया था?
        पाठ की जांच में कमियों का पता चलने पर, उसे शामिल करते हुए पूर्ण पाठ को संक्षिप्त में प्रस्तुत करेंगे। संक्षिप्त में पाठ प्रस्तुत करने के बाद छात्राध्यापक कहेंगे कि इस विषय पर कोई आपकी जिज्ञासा या प्रश्न हो तो पूछ सकते हैं। यदि विद्यार्थी कोई प्रश्न पूछता है तो छात्राध्यापक बताएंगे।
गृह कार्य
1.     आप अपने क्षेत्र में किसी भी दस किसानों से पता करें कि सरकार को एक साल में कितना टेक्स देना पड़ता है तथा सरकार द्वारा क्या-क्या सुविधा कृषि के लिए प्रदान किया गया है? 
गृह कार्य की जांच



आत्म मूल्यांकन एवं मनन



No comments:

Post a Comment