Thursday, 14 February 2019

पाठ योजना- 37



पाठ योजना- 37              

विद्यालय का नाम- 
दिनांक-     /     /2018                                                          कक्षा- 8वीं 
विषय- सामाजिक विज्ञान                                                     कालांश- पंचम     
उपविषय- इतिहास                                                            अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- नेहरू प्रतिवेदन एवं पूर्ण स्वाधीनता की मांग         
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य 
1.     विद्यार्थी नेहरू प्रतिवेदन की जरूरत की व्याख्या कर पाएंगे।  
2.     विद्यार्थी नेहरू प्रतिवेदन में की गई मांग को जान पाएंगे।
3.     विद्यार्थी सर्वप्रथम की गई पूर्ण स्वाधीनता की मांग की विवेचना कर पाएंगे।     
 कक्षा पूर्व तैयारी
·       विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.   
·       शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, पोस्टर  
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.     चाचा नेहरू का नाम आपलोगों ने सुना है?
2.     चाचा नेहरू के पिताजी का नाम क्या था?
3.     नेहरू प्रतिवेदन (रिपोर्ट) का नाम आपलोगों ने सुना है?
4.     स्वाधीनता से आप क्या समझते हैं?
5.     पूर्ण स्वाधीनता की मांग कब की गई थी?


          प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
क्रियाकलाप

v नेहरू प्रतिवेदन (रिपोर्ट) लाने के कारण











v नेहरू रिपोर्ट में मांग









v पूर्ण स्वाधीनता की मांग  


















 
·       छात्राध्यापक विद्यार्थियों को नेहरू प्रतिवेदन (रिपोर्ट) लाने के कारणों को बताएंगे-
(भारत के सभी नेता मिलकर सर्व सहमति से संविधान बना नहीं सकते, इस प्रकार की आलोचना भारतमंत्री बर्कन हेड ने की। इस चुनौती को स्वीकार कर सर्वदलीय समिति स्थापित की गई। इस समिति के अध्यक्ष पं. मोतीलाल नेहरू थे।)
·       छात्राध्यापक विद्यार्थियों को नेहरू रिपोर्ट में अंग्रेजों से की गई मांग को बताएंगे-
(इस प्रतिवेदन में भारत में स्वतंत्र उपनिवेश की सरकार स्थापित करना, वयस्क मतदान पद्धति लागू करना, भारत के नागरिकों को मौलिक अधिकार देना, भाषावार प्रांत रचना करना जैसे प्रस्ताव थे।)
·       छात्राध्यापक विद्यार्थियों को पूर्ण स्वाधीनता की गई मांग को बताएंगे-
(1929 ई. के अंत तक सरकार ने नेहरू प्रतिवेदन को नहीं स्वीकारा तो भारतीय नेताओं ने सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ करने की चेतावनी दी। पं. जवाहरलाल नेहरू और सुभाषचंद्र बोस पूर्ण स्वाधीनता की मांग करने वाले युवाओं के नेता थे। इस युवा वर्ग के प्रभावस्वरूप राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वाधीनता का प्रस्ताव पारित किया गया। 31 दिसंबर 1929 ई. को रावी नदी के तट पर पं. जवाहरलाल नेहरू ने तिरंगा झण्डा लहराया और 26 जनवरी को स्वतन्त्रता दिवस के रूप में मनाया जाए, ऐसा निश्चय किया गया।)

 पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृत्ति कराने से पहले विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1.     नेहरू रिपोर्ट लाने का क्या कारण था?
2.     रावी नदी के तट पर झण्डा कब और क्यों लहराया गया था?
        पाठ की जांच में कमियों का पता चलने तथा पूर्ण पाठ को संक्षिप्त में प्रस्तुत करेंगे। संक्षिप्त में पाठ प्रस्तुत करने के बाद छात्राध्यापक कहेंगे कि इस विषय पर कोई आपकी जिज्ञासा या प्रश्न हो तो पूछ सकते हैं। यदि विद्यार्थी कोई प्रश्न पूछता है तो छात्राध्यापक बताएंगे।

गृह कार्य
1.     मान लीजिए आप कोई संगठन बनाते हैं और देश कि भलाई के लिए सरकार को प्रतिवेदन देते हैं लेकिन सरकार आपकी मांग को नहीं मानता है तो आप क्या करेंगे? 
गृह कार्य की जांच



आत्म मूल्यांकन एवं मनन




No comments:

Post a Comment