पाठ योजना- 30
विद्यालय का नाम-
दिनांक- 22/11/2018
कक्षा- 8वीं
विषय- सामाजिक विज्ञान कालांश- पंचम
उपविषय- इतिहास अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- चंपारण सत्याग्रह
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य
1.
विद्यार्थी बिहार के मानचित्र
में चंपारण को बता पाएंगे।
2.
विद्यार्थी नील की खेती
से उत्पन्न समस्या को जान पाएंगे।
3.
विद्यार्थी चंपारण
सत्याग्रह के कारणों की व्याख्या कर पाएंगे।
4.
विद्यार्थी चंपारण में
अंग्रेजों के द्वारा किए गए शोषण का वर्णन कर पाएंगे।
5.
विद्यार्थी चंपारण
सत्याग्रह में गांधी के योगदानों की विवेचना कर पाएंगे।
कक्षा पूर्व तैयारी
· विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.
· शिक्षण सहायक सामग्री
मोबाइल, लैपटॉप,
मानचित्र
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर
पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.
चंपारण का नाम आपलोगों
ने सुना है?
2.
पूर्वी चंपारण एवं
पश्चिमी चंपारण किस राज्य में स्थित है?
3.
इस चित्र में (मोबाइल से
चित्र को दिखाते हुए) किस चीज का पौधा है?
4.
इस पौधे से क्या तैयार
होता है?
5.
चंपारण सत्याग्रह आन्दोलन
कब हुआ था?
6.
चंपारण सत्याग्रह आंदोलन
क्यों हुआ था?
प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
|
क्रियाकलाप
|
v चंपारण सत्याग्रह
|
·
छात्राध्यापक
‘चंपारण कहाँ है’
मानचित्र में खोजने के लिए कहेंगे-
![]()
·
छात्राध्यापक चंपारण
सत्याग्रह पर आधारित 15 मिनट का एक वीडियो दिखाएंगे। वीडियो दिखाने के बाद क्या
समझ में आया लिखने को कहेंगे।
Ø इसके लिए 5 मिनट का समय दिया जाएगा।
Ø समय पूरा होने के बाद सभी विद्यार्थियों को बारी-बारी से पढ़ने को कहा जाएगा।
Ø इसके लिए सभी विद्यार्थियों को 2 मिनट का समय दिया जाएगा।
·
छात्राध्यापक दिखाए गए
वीडियो से ही निम्नलिखित प्रश्न पुछेंगे-
1.
वीडियो
कैसा लगा?
2.
वीडियो
देखने के बाद कैसा अनुभव कर रहे है?
3.
किसानों
को कौन-सी फसल उगाने के लिए दबाव डाला जाता था?
4.
कितने
कट्ठे में अंग्रेजों ने नील कि खेती करना अनिवार्य कर दिया था?
5.
अंग्रेज़
किस प्रकार की भूमि पर नील की खेती करने को कहते थे?
6.
गांधीजी
कब चंपारण गए थे?
7.
गांधीजी
ने चंपारण में क्या-क्या अनुमान लगाया।
8.
वीडियो
में चंपारण में किसानों कि स्थिति कैसी हो गयी थी?
9.
किसानों
का शोषण के लिए अंग्रेजों ने कौन से
हथकंडों का प्रयोग किया था?
10. गांधीजी ने
चंपारण में क्या किया?
·
छात्राध्यापक प्रश्नों
के उत्तर छात्रप्रतिक्रिया के आधार पर बताएँगे।
|
पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृत्ति कराने से पहले
विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1.
चंपारण सत्याग्रह क्यों
हुआ था?
2.
चंपारण सत्याग्रह में
गांधीजी ने क्या देखा?
पाठ की जांच
में कमियों का पता चलने पर, उसे शामिल करते हुए पूर्ण पाठ को संक्षिप्त
में प्रस्तुत करेंगे। संक्षिप्त में पाठ प्रस्तुत करने के बाद छात्राध्यापक कहेंगे
कि इस विषय पर कोई आपकी जिज्ञासा या प्रश्न हो तो पूछ सकते हैं। यदि विद्यार्थी
कोई प्रश्न पूछता है तो छात्राध्यापक बताएंगे।
गृह कार्य
1.
आपके क्षेत्र के किसान
कौन-कौन से फसल उगाते हैं, किस माह में कौन से फसल बोये जाते हैं एवं
कब तैयार होता है तथा उन फसलों को उगाने में क्या-क्या समस्या आती है, उसकी सूची बनाएँ?
गृह कार्य की जांच
आत्म मूल्यांकन एवं मनन
No comments:
Post a Comment