Thursday, 14 February 2019

पाठ योजना- 27



पाठ योजना- 27              

विद्यालय का नाम- 
दिनांक- 23/10/2018                                                          कक्षा- 8वीं 
विषय- सामाजिक विज्ञान                                                    कालांश- पंचम     
उपविषय- इतिहास                                                           अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- बंगाल का विभाजन और आंदोलन        
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य 
1.     विद्यार्थी बंगाल विभाजन के कारणों की व्याख्या कर पाएंगे।  
2.     विद्यार्थी अंग्रेजों की नीति को जान पाएंगे।
3.     विद्यार्थी बंगाल विभाजन के कारण उत्पन्न आंदोलनों की विवेचना कर पाएंगे।
4.     विद्यार्थी बंग-भंग आंदोलन कर्ता की सूची बना पाएंगे।     
 कक्षा पूर्व तैयारी
·       विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.   
·       शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, पोस्टर  
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.     पश्चिम बंगाल की राजधानी कहाँ है?
2.     बंगाल न कहकर पश्चिम बंगाल क्यों कहा जाता है?
3.     बंगाल का विभाजन अंग्रेजों ने कब किया था?
4.     अंग्रेजों ने बंगाल का विभाजन क्यों किया था?


          प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
क्रियाकलाप

v बंगाल का विभाजन


















































o  बांग-भंग आंदोलन  












































 
·       छात्राध्यापक बंगाल का विभाजन बताने के लिए कक्षा में पोस्टर दिखाएंगे, जिसमें सूचनाएँ निम्नलिखित बिन्दुओं में उल्लेखित रहेगा- 
1.     बंगाल विभाजन का चित्र-
क.   चित्र-1
ख.   चित्र-2
2.     अंग्रेजों ने हिंदू-मुस्लिम समाज में फूट का बीज बोकर, फूट डालो और राज करो नीति को प्रारंभ  किया।     
3.     बंगाल एक विशाल प्रांत था। इस प्रांत का शासन चलाना प्रशासकीय दृष्टि से कठिन होने का कारण बताकर लॉर्ड कर्जन ने 1905 ई. में बंगाल के विभाजन की घोषणा की।
4.     इस विभाजन के अनुसार मुस्लिम बहुलसंख्यकों का पूर्व बंगाल और हिंदू बहुलसंख्यकों का पश्चिम बंगाल बनाया गया।
5.     विभाजन का मुख्य कारण हिंदू-मुस्लिम में फूट उत्पन्न कर स्वतन्त्रता आंदोलन को दुर्बल करना था।   
·       इसके बाद छात्राध्यापक पोस्टर के आधार पर विस्तार से बताएँगे तथा विद्यार्थी अपने नोटबुक में लिखेंगे।

·       छात्राध्यापक कक्षा में इसी पोस्टर में बांग-भंग आंदोलन को निम्नलिखित बिन्दुओं में उल्लेखित कर बताएँगे-   
1.     बंगाल विभाजन के विरोध में पूरे देश में जनमत जागृत हुआ।
2.     16 अक्तूबर विभाजन का दिन राष्ट्रीय शोक दिवस के रूप में मनाया गया।
3.     संपूर्ण भारत में निषेध सभाओं द्वारा सरकार की निंदा और भर्त्सना की गई।
4.     सभी स्थानों पर वंदे मातरम गीत गाये गए तथा एकता के प्रतीक के रूप में रक्षाबंधन का उपक्रम आयोजित किया गया।
5.     सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों का बहिष्कार कर विद्यार्थियों ने आंदोलन में भाग लिया।
6.     बांग-भंग आंदोलन का नेतृत्व सुरेन्द्रनाथ बनर्जी, आनंद मोहन बोस, रवीन्द्रनाथ ठाकुर आदि ने किया था।
7.     असंतोष की प्रखरता देखकर अंग्रेजों ने 1911 में बंगाल के विभाजन को रद्द कर दिया। 
·       पोस्टर के आधार पर छात्राध्यापक विस्तार से बताएँगे।
·       छात्राध्यापक कक्षा में चार-चार विद्यार्थियों का ग्रुप बनाकर चर्चा करने को कहेंगे।
1.     चर्चा का विषय- बंगाल विभाजन रद्द करने के लिए आप क्या करते?
2.     चर्चा करने के लिए सभी ग्रुप को सात मिनट का समय दिया जाएगा।
3.     समय पूरा होने पर सभी ग्रुप के ग्रुप लीडर पढ़कर सुनाएँगे, इसके लिए सभी ग्रुप को दो-दो मिनट का समय दिया जाएगा।  

 पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृत्ति कराने से पहले विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1.     अंग्रेजों ने बंगाल का विभाजन क्यों किया था?
2.     बंगाल विभाजन का विरोध क्यों किया गया?
        पाठ की जांच में कमियों का पता चलने तथा पूर्ण पाठ को संक्षिप्त में प्रस्तुत करेंगे। संक्षिप्त में पाठ प्रस्तुत करने के बाद छात्राध्यापक कहेंगे कि इस विषय पर कोई आपकी जिज्ञासा या प्रश्न हो तो पूछ सकते हैं। यदि विद्यार्थी कोई प्रश्न पूछता है तो छात्राध्यापक बताएंगे।
गृह कार्य
1.     बंगाल विभाजन से अंग्रेजों को क्या फायदा होता?
2.     बंगाल विभाजन को आप कैसे रोक सकते थे? 
गृह कार्य की जांच



आत्म मूल्यांकन एवं मनन



No comments:

Post a Comment