Thursday, 14 February 2019

पाठ योजना- 20



पाठ योजना- 20            

विद्यालय का नाम- 
दिनांक- 24/09/2018                                                          कक्षा- 9वीं  
विषय- सामाजिक विज्ञान                                                    कालांश- द्वितीय     
उपविषय- इतिहास                                                           अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- चिपको आंदोलन       
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य 
1.     विद्यार्थी चिपको आंदोलन कि जरूरत की व्याख्या कर पाएंगे।    
2.     विद्यार्थी चिपको आंदोलन को परिभाषित कर पाएंगे।
3.     विद्यार्थी चिपको आंदोलन के नेतृत्वकर्त्ता को बता पाएंगे।
4.     विद्यार्थी चिपको आंदोलन में महिलाओं की सहभागिता का उल्लेख कर पाएंगे।      
 कक्षा पूर्व तैयारी
·       विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.   
·       शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, पोस्टर  
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.     पेड़ हमारे लिए क्यों जरूरी है?
2.     पेड़ को बचाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है?
3.     मान लीजिए कोई जंगल के सारे पेड़ काटने आ जाए तो आप क्या करेंगे?
4.     चिपको आंदोलन का नाम आपने सुना है?
5.     चिपको से आप क्या समझते हैं?

          प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
क्रियाकलाप

v चिपको आंदोलन

















































 

  
·       छात्राध्यापक चिपको आंदोलन को बताने के लिए कक्षा में पोस्टर दिखाएंगे, जिसमें निम्नलिखित सूचनाएँ उल्लेखित रहेंगी -  
1.     चिपको आंदोलन पर्यावरण रक्षा का आंदोलन है।
2.     चिपको आन्दोलन तत्कालीन उत्तर प्रदेश के चमोली जिले में सन 1973 में प्रारम्भ हुआ था।
3.     हिमालय की तलहटी वाले जंगलों के पेड़ व्यापारिक उद्देश्य के लिए बड़ी मात्रा में काटे जाने वाले थे। इसके विरोध में चंडी प्रसाद भट्ट और सुंदर लाल बहुगुणा के नेतृत्व में आंदोलन चलाया गया था।

4.     चंडी प्रसाद भट्ट का चित्र
Image result for चंडी प्रसाद भट्ट का चित्र
5.     सुंदरलाल बहुगुणा का चित्र-
6.     आंदोलन का तरीका- स्त्रियाँ हाथ में हाथ गूँफकर वृक्ष को बचाने के लिए वृक्ष के चारों ओर घेरा डाल देती थीं।
https://upload.wikimedia.org/wikipedia/hi/e/e0/Chipko.jpg
7.     इस आंदोलन में महिलाओं ने बड़ी मात्रा में हिस्सा लिया था।

8.     गौरा देवी कार्यकर्ती ने स्त्रियों में जागृति उत्पन्न की थी-
Image result for गौरा देवी का चित्र
9.     चिपको आंदोलन का घोष वाक्य था-
क्या है जंगल के उपकार,
मिट्टी, पानी और बयार।
मिट्टी, पानी और बयार,
जिंदा रहने के आधार।   
·       छात्राध्यापक कक्षा में पोस्टर दिखाते हुए विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पुछेंगे-
1.     चिपको आंदोलन किस प्रकार का आंदोलन था?
2.     चिपको आंदोलन में पर्यावरण सुरक्षा की बात क्यों की गई?
3.     चिपको आंदोलन के नेतृत्वकर्त्ता कौन थे?
·       इसके बाद छात्राध्यापक पोस्टर के आधार पर विस्तार से बताएँगे।

·       छात्राध्यापक कक्षा में चार-चार विद्यार्थियों का ग्रुप बनाएँगे तथा विद्यार्थी पर्यावरण प्रदूषण के कारणों एवं उसके बचाव पर चर्चा कर लिखेंगे।
Ø चर्चा के लिए सभी ग्रुप को 7 मिनट का समय दिया जाएगा।
Ø समय पूरा होने पर प्रत्येक  ग्रुप के ग्रुप लीडर पढ़कर सुनाएंगे।
Ø इसके लिए सभी ग्रुप को दो-दो मिनट का समय दिया जाएगा।
Ø जहां जरूरत होगी ग्रुप लीडर के द्वारा पढ़े गए वाक्यों में सुधार या जोड़ने की वहाँ छात्राध्यापक बताएंगे।       

 पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृति कराने से पहले विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1.     वृक्ष को बचाने के लिए महिलाओं ने क्या किया?
2.     चिपको आंदोलन के नेतृत्वकर्त्ता कौन थे?
        पाठ की जांच के बाद छात्राध्यापक संक्षिप्त में पाठ को प्रस्तुत करेंगे। संक्षिप्त में पाठ प्रस्तुत करने के बाद छात्राध्यापक कहेंगे कि इस विषय में कोई आपकी जिज्ञासा या प्रश्न हो तो पूछ सकते हैं। यदि विद्यार्थी इस प्रश्न पूछता है तो छात्राध्यापक बताएंगे।


गृह कार्य
1.     पर्यावरण को क्यों बचाना चाहिए? पर्यावरण को बचाने के लिए आप क्या करेंगे?
2.     आपके घर के आस-पास कितने पेड़ है, उसकी सूची बनाएँ तथा उसका क्या-क्या  नाम है, लिखें?
गृह कार्य की जांच



आत्म मूल्यांकन एवं मनन







No comments:

Post a Comment