Thursday, 14 February 2019

पाठ योजना- 34



पाठ योजना- 34                   
विद्यालय का नाम- 
दिनांक-      /     /2018                                                          कक्षा- 8वीं 
विषय- सामाजिक विज्ञान                                                      कालांश- पंचम     
उपविषय- इतिहास                                                             अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- असहयोग आंदोलन          
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य 
1.     विद्यार्थी असहयोग आंदोलन के कारणों को बता पाएंगे।
2.     विद्यार्थी असहयोग आंदोलन के नेतृत्वकर्ता को जान पाएंगे।
3.     विद्यार्थी असहयोग आंदोलन की जरूरत की व्याख्या कर पाएंगे।
4.     विद्यार्थी असहयोग आंदोलन को स्थगित करने के कारणों की विवेचना कर पाएंगे।         
 कक्षा पूर्व तैयारी
·       विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.   
·       शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, मानचित्र, वीडियो, लैपटॉप   
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.     सहयोग का अर्थ क्या होता है?
2.     आप अपने मित्र का सहयोग करते हैं?
3.     असहयोग का अर्थ क्या होता है?
4.     असहयोग आंदोलन का नाम आपलोगों ने सुना है?
5.     असहयोग आंदोलन कब हुआ था?
6.     असयोग आंदोलन प्रारंभ करने के क्या कारण थे?

          प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
क्रियाकलाप

v असहयोग आंदोलन     































·       छात्राध्यापक असहयोग आंदोलन पर आधारित 20 मिनट का वीडियो दिखाएंगे। वीडियो दिखाने के बाद विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पुछेंगे-   
1.     वीडियो कैसा लगा?
2.     वीडियो देखने के बाद कैसा अनुभव कर रहे है?
3.     असहयोग आंदोलन कब प्रारंभ हुआ था?
4.     असहयोग आंदोलन प्रारंभ करने के पीछे क्या धारणा थी?
5.     असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव किसने दिया था?
6.     असहयोग आंदोलन की बागडोर किनके हाथ में थी?
7.     इस आंदोलन में किस चीज का बहिष्कार किया गया था?
8.     1921 में आए किस अंग्रेज़ को हड़ताल का सामना करना पड़ा था?
9.     असहयोग आंदोलन के दौरान चौरीचौरा की घटना कहाँ हुई थी?
10. चौरीचौरा की घटना क्यों घटित हुए थी?
11.  चौरीचौरा घटना से असहयोग आंदोलन पर क्या प्रभाव पड़ा?
·       छात्राध्यापक प्रश्नों के उत्तर छात्रप्रतिक्रिया के आधार पर बताएँगे। 

पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृत्ति कराने से पहले विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1.     असहयोग आंदोलन से आप क्या समझते हैं?
2.     गांधीजी ने असहयोग आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा क्यों की?
        पाठ की जांच में कमियों का पता चलने पर उसे शामिल करते हुए पूर्ण पाठ को संक्षिप्त में प्रस्तुत करेंगे। संक्षिप्त में पाठ प्रस्तुत करने के बाद छात्राध्यापक कहेंगे कि इस विषय पर कोई आपकी जिज्ञासा या प्रश्न हो तो पूछ सकते हैं। यदि विद्यार्थी कोई प्रश्न पूछता है तो छात्राध्यापक बताएंगे।
गृह कार्य
1.     वर्तमान सरकार ने जनता से क्या-क्या वायदे किए थे, क्या उसकी पूर्ति हुई, यदि सरकार पूर्ति नहीं करती है तो आप क्या करेंगे? 
गृह कार्य की जांच



आत्म मूल्यांकन एवं मनन






No comments:

Post a Comment