Thursday, 14 February 2019

पाठ योजना- 5



पाठ योजना- 5  
 
विद्यालय का नाम- 
दिनांक- 06/08/2018                                                          कक्षा- 8वीं  
विषय- सामाजिक विज्ञान                                                    कालांश- पंचम  
उपविषय- इतिहास                                                           अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- सहायक संधि (बाजीराव द्वितीय)
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य 
1.     विद्यार्थी बाजीराव द्वितीय के बारे में बता पाएंगे। 
2.     बाजीराव द्वितीय की सहायक संधि की व्याख्या कर पाएंगे।
3.     बाजीराव द्वितीय की सहायक संधि के परिणामों की विवेचना कर पाएंगे।   
 कक्षा पूर्व तैयारी
·       विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन. 
·       शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, लेपटाप
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.     सहायक संधि किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में लागू किया गया था?
2.     मराठा के किस शासक ने सहायक संधि की थी?
3.     बाजीराव द्वितीय का नाम आपने सुना है?

प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
क्रियाकलाप

1.     बाजीराव द्वितीय का  परिचय































2.     बाजीराव द्वितीय की सहायक संधि से उत्पन्न असंतोष एवं परिणाम 


















 

·       छात्राध्यापक बाजीराव द्वितीय का चित्र लेपटाप से दिखाएंगे। जिसमें निम्नलिखित सूचनाएँ रहेंगी।
https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/eb/Bajirao_II_Peshwa_India.jpg/800px-Bajirao_II_Peshwa_India.jpg
1.     बाजीराव द्वितीय  सन 1796  से 1818 तक मराठा साम्राज्य के पेशवा थे।
2.     1802 ई. में बाजीराव द्वितीय ने अंग्रेजों के साथ सहायक संधि की थी। यह संधि वसई की संधि के रूप में प्रसिद्ध है।     
·       छात्राध्यापक सूचनाओं के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न पूछेंगे-
1.     आप किस व्यक्ति का चित्र देख रहे है?
2.     बाजीराव द्वितीय कब से कब तक मराठा साम्राज्य के पेशवा थे?
3.     बाजीराव द्वितीय ने सहायक संधि कब की थी?
·       छात्राध्यापक द्वारा इन प्रश्नों का उत्तर छात्र प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए बताएँगे।

·       छात्राध्यापक सहायक संधि से  उत्पन्न असंतोष एवं परिणाम को बताएंगे। 
(बाजीराव द्वितीय की सहायक संधि, अनेक मराठा सरदारों को स्वीकार नहीं था। अंग्रेज एवं मराठों के बीच युद्ध हुए, जिसमें अंग्रेज जीत गए। इस विजय से अंग्रेजों का मराठी राज्य में हस्तक्षेप बढ़ने लगा। यह हस्तक्षेप बाजीराव द्वितीय को नागवार गुजरा, जिसके चलते बाजीराव द्वितीय ने अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी। 1818 में बाजीराव द्वितीय ने आत्मसमर्पण कर दिया।)
·       छात्राध्यापक विद्यार्थियों को प्रश्न का उत्तर लिखने को देंगे तथा विद्यार्थी उन उत्तरों को पढ़कर सुनाएंगे- 
1. आप बाजीराव द्वितीय के स्थान पर होते तो, सहायक संधि करते, यदि संधि करते तो क्यों करते यदि नहीं संधि करते तो क्यों नहीं करते, कारण स्पष्ट करें? 
 पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पुनरावृति कराने से पहले विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न करते हुए पाठ की जांच करेंगे-
1.     बाजीराव द्वितीय की सहायक संधि किस नाम से प्रसिद्ध है?
2.     अंग्रेजों ने सहायक संधि क्यों की थी?  
        पाठ की जांच के बाद छात्राध्यापक संक्षिप्त में पाठ को प्रस्तुत करेंगे।  
गृह कार्य
  1. बाजीराव द्वितीय के बारे में और क्या-क्या जानकारियाँ उपलब्ध हो सकती है लिखकर लाएं?
गृहकार्य की जांच 



आत्म मूल्यांकन एवं मनन
                                                                      







No comments:

Post a Comment