Thursday, 14 February 2019

पाठ योजना- 29



पाठ योजना- 29               

विद्यालय का नाम- 
दिनांक- 26/10/2018                                                          कक्षा- 8वीं 
विषय- सामाजिक विज्ञान                                                    कालांश- पंचम     
उपविषय- इतिहास                                                           अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- गांधीजी का दक्षिण अफ्रीका में कार्य         
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य 
1.     विद्यार्थी मानचित्र में दक्षिण अफ्रीका को बता पाएंगे।
2.     विद्यार्थी गांधीजी के दक्षिण अफ्रीका आगमन एवं वहाँ रुकने के कारणों को बता पाएंगे।
3.     विद्यार्थी गांधीजी के द्वारा दक्षिण अफ्रीका में किए गए कार्यों को बता पाएंगे।  
4.     विद्यार्थी रंग भेद नीति की व्याख्या कर पाएंगे।
5.     विद्यार्थी गांधीजी के सत्याग्रह आंदोलन की विवेचना कर पाएंगे।      
 कक्षा पूर्व तैयारी
·       विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.   
·       शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, विश्व मानचित्र, वीडियो, लैपटॉप    
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.     गांधीजी का नाम आप लोगों ने सुना है?
2.     गांधीजी को हमलोग क्यों याद करते हैं?
3.     क्या गांधीजी दक्षिण अफ्रीका गए थे?
4.     गांधीजी दक्षिण अफ्रीका क्यों गए थे?
          प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
क्रियाकलाप

v विश्व मानचित्र में दक्षिण अफ्रीका












v गांधीजी का दक्षिण अफ्रीका में आगमन के कारण







v दक्षिण अफ्रीका में भारतीय लोगों की स्थिति











v दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत वर्णियों के लिए कार्य














v दक्षिण अफ्रीका सत्याग्रह पर आधारित वीडियो     

 
·       छात्राध्यापक गांधीजी का दक्षिण में आगमन के कारणों को बताने से पहले विश्व का मानचित्र दिखाएंगे तथा  विद्यार्थियों को मानचित्र में दक्षिण अफ्रीका खोजने के लिए कहेंगे, इत्यादि।
·       छात्राध्यापक गांधीजी का दक्षिण अफ्रीका में आगमन के कारण को बताएँगे-
(गांधीजी दक्षिण अफ्रीका 1893 ई. में दादा अब्दुला के केस के काम से एक साल के लिए गए थे, उस समय दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड का उपनिवेश था इत्यादि। )
·       छात्राध्यापक दक्षिण अफ्रीका में भारतीय लोगों की स्थिति को बताएँगे-
(भारतीय मजदूर पाँच साल के करार पर वहाँ के उद्योगों, व्यापार और काम-धंधों के लिए गए थे। भारतीय सरकार से करार में यह बात तय थी की जो भी भारतीय वहाँ बसना चाहेगा उसे रहने के सारे अधिकार दिए जाएंगे। कुछ लोग वहाँ स्थायी रूप में बस गए थे। लेकिन अंग्रेज भारतियों के साथ अपराधी की भांति व्यवहार करते थे, इत्यादि।)
·       छात्राध्यापक गांधीजी के द्वारा किए गए अश्वेत वर्णियों के लिए, कार्यों को बताएंगे-
(सभी भारतियों को संगठित करने के लिए 1894 में नेटाल इंडियन कांग्रेस की स्थापना की। फीनिक्स आश्रम एवं टालस्टाय आश्रम बनाएँ। 1906 ई.  में शासन ने एक आदेश निकालकर अश्वेत वर्णियों को अपना पहचानपत्र अपने पास रखना अनिवार्य कर दिया था।  गांधीजी ने सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर अश्वेत वर्णियों को अधिकार दिलाए। 9 जनवरी 1915 ई. को गांधीजी दक्षिण अफ्रीका से वापस भारत आए, इत्यादि।)
·       छात्राध्यापक दक्षिण अफ्रीका सत्याग्रह पर आधारित वीडियो दिखाएंगे। यह वीडियो 20 मिनट का होगा।

 पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृत्ति कराने से पहले विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1.     गांधीजी दक्षिण अफ्रीका क्यों गए थे?
2.     भारतीय लोगों दक्षिण अफ्रीका क्यों गए थे?
        पाठ की जांच में कमियों का पता चलने पर कमियों को दूर करते हुए, पूर्ण पाठ को संक्षिप्त में प्रस्तुत करेंगे। संक्षिप्त में पाठ प्रस्तुत करने के बाद छात्राध्यापक कहेंगे कि इस विषय पर कोई आपकी जिज्ञासा या प्रश्न हो तो पूछ सकते हैं। यदि विद्यार्थी कोई प्रश्न पूछता है तो छात्राध्यापक बताएंगे।
गृह कार्य
1.     यदि आपके साथ कोई रंग-भेद नीति के तहत भेद-भाव करता है तो आप क्या करेंगे?
2.     दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह का इतिहास पुस्तक को पढ़ें? 
गृह कार्य की जांच



आत्म मूल्यांकन एवं मनन




No comments:

Post a Comment