पाठ योजना- 2
विद्यालय का नाम-
दिनांक- 31/07/2018
कक्षा- 8वीं
विषय- सामाजिक विज्ञान कालांश- 5
उपविषय- इतिहास अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद.
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य
1.
उपनिवेशवाद की व्याख्या कर पाएंगे।
2.
विद्यार्थी साम्राज्यवाद
का वर्णन कर पाएंगे।
3.
कंपनी के शोषण को
चिन्हित कर पाएंगे।
कक्षा पूर्व
तैयारी
· विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.
· शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर
पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.
भारत कब आजाद हुआ था?
2.
आजादी के पहले भारत पर
किसका शासन था?
3.
अंग्रेज़ सबसे पहले भारत
में किस उद्देश्य से आए थे?
4.
ईस्ट इंडिया कंपनी की
स्थापना भारत में कब हुई थी?
5.
उपनिवेशवाद से आप क्या
समझते है?
प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
|
क्रियाकलाप
|
1. उपनिवेशवाद
2. साम्राज्यवाद
|
·
छात्राध्यापक
विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पुछेंगे तथा विद्यार्थी अपनी प्रतिक्रिया को
श्यामपट्ट पर लिखेंगे।
1.
मान लीजिए आपके पास
कुछ पूंजी है उसको ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए क्या करेंगे?
2.
देश के बाहर जाकर आपको
पूंजी बढ़ाना है तो क्या करेंगे?
3.
देश के बाहर जाने पर
वहाँ के शासक आपको काम करने से मना करता है तो आप क्या करेंगे?
·
छात्राध्यापक इन
प्रतिक्रियाओं के आधार पर उपनिवेशवाद का
अर्थ बताएँगे।
·
विद्यार्थी उपनिवेशवाद
से क्या समझें अपनी-अपनी नोट बुक पर लिखेंगे। तथा
·
बारी-बारी से पढ़कर
सुनाएँगे।
·
छात्राध्यापक विद्यार्थियों
से निम्नलिखित प्रश्न पूछेंगे तथा विद्यार्थी अपनी प्रतिक्रिया को श्यामपट्ट पर
लिखेंगे।
1.
जब आपका अधिकार किसी
क्षेत्र पर हो जाएगा तो आप अपनी पूंजी को और ज्यादा बढ़ाने के लिए क्या करेंगे?
2.
क्या आप दूसरे क्षेत्र
पर भी अपना विस्तार करेंगे?
·
छात्राध्यापक
इन प्रतिक्रियाओं के आधार पर
साम्राज्यवाद का अर्थ बताएँगे।
·
विद्यार्थी
साम्राज्यवाद से क्या समझें अपनी-अपनी नोट बुक पर लिखेंगे। तथा
·
बारी-बारी
से पढ़कर सुनाएँगे।
|
पुनरावृत्ति
विद्यार्थियों से प्रश्न करते हुए पाठ की जांच करेंगे तथा छात्राध्यापक
कहेंगे कि विद्यार्थियों आज हमलोगों ने उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद विषय पर चर्चा
की है। इसमें हमलोगों ने उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद के बारे में जाना। संक्षिप्त
में इसकी व्याख्या की जाएगी।
गृह कार्य
1. आपको विश्वस्तर पर व्यापार करना है,
क्या-क्या अवरोध आएंगे तथा उन अवरोधों को कैसे दूर करेंगे,
विस्तार से लिखें?
गृहकार्य की जांच
आत्म मूल्यांकन एवं मनन
No comments:
Post a Comment