Thursday, 14 February 2019

पाठ योजना- 10



पाठ योजना- 10   
 
विद्यालय का नाम- 
दिनांक- 24/08/2018                                                          कक्षा- 8वीं  
विषय- सामाजिक विज्ञान                                                    कालांश- प्रथम   
उपविषय- इतिहास                                                           अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- साध्य और साधन  
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य 
1.     विद्यार्थी साध्य और साधन की व्याख्या कर पाएंगे। 
2.     विद्यार्थी साध्य की प्राप्ति में सही साधन का चुनाव कर पाएंगे।
3.     विद्यार्थी अपने भविष्य निर्माण की योजना बना पाएंगे।    
 कक्षा पूर्व तैयारी
·       विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन तथा छात्राध्यापक के अपने पूर्व ज्ञान पर आधारित.    
·       शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.     आप जीवन में क्या बनना चाहते हैं?
2.     इसके लिए आप क्या-क्या करेंगे?
3.     क्या इसे दूसरी विधि से प्राप्त कर सकते हैं?
4.     इसे प्राप्त करने का अच्छा तरीका कौन-सा हो सकता है?

          प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
क्रियाकलाप

1.     साध्य और साधन





























































2.     साध्य की प्राप्ति में साधन का चुनाव  



















 

·       छात्राध्यापक साध्य और साधन को बारी-बारी से श्यामपट्ट पर लिखेंगे तथा निम्नलिखित प्रश्न विद्यार्थियों से करते हुए उसके उत्तर को छात्राध्यापक श्यामपट्ट पर लिखेंगे।
1.     साध्य से आप क्या समझते हैं?
2.     साधन से आप क्या समझते हैं?
3.     किसी साध्य की प्राप्ति के लिए कितने साधन हो सकते हैं?
4.     इसमें से कौन-सा साधन सबसे अच्छा है और क्यों हैं?
Ø छात्राध्यापक द्वारा पुछे गए प्रश्नों का उत्तर विद्यार्थियों द्वार नहीं बताने पर उत्तर निकलवाने में विद्यार्थियों का मदद भी करेंगे। जैसे- साध्य का मतलब लक्ष्य होता है। प्रत्येक व्यक्ति का कोई ना कोई लक्ष्य होता है। आप भी विद्यालय आए हैं, तो आपका भी कोई लक्ष्य है। छात्राध्यापक प्रश्न पुछकर जानेंगे भी, आपका लक्ष्य क्या है?
Ø साधन का अर्थ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपयोग में लाया गया तरीका (रास्ता, माध्यम)।  
·       छात्राध्यापक साध्य और साधन को समझाने के लिए कलम का उदाहरण लेंगे और कहेंगे मेरे पास यह कलम है और आपको यह कलम चाहिए तो कितने तरीके से आप प्राप्त कर सकते हैं? छात्र प्रतिक्रिया को छात्राध्यापक श्यामपट्ट पर लिखेंगे। छात्राध्यापक फिर पुछेंगे इसमें कौन-सा साधन अच्छा है?

·       छात्राध्यापक कहेंगे आपने अभी जाना कि किसी साध्य की प्राप्ति के अनेक साधन होते हैं लेकिन हम साधन का चुनाव कैसे करेंगे? इसके लिए छात्राध्यापक प्रचलित कहावत का प्रयोग करेंगे।
o  रोपे पेड़ बबूल का आम कहाँ से होय अर्थात आम खाने के लिए आम का ही पेड़ लगाना होगा। छात्राध्यापक विद्यार्थियों से पुछेंगे बबूल के पेड़ से आप आम खा सकते हैं?
जैसा साध्य होगा उसी अनुरूप साधन का चुनाव हमें करना चाहिए तथा साधन ऐसा हो जो किसी का कोई नुकसान ना करें।
 पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृति कराने से पहले विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1.     साध्य और साधन में क्या अंतर है?
2.     किसी साध्य की प्राप्ति के लिए आप क्या करेंगे?
        पाठ की जांच के बाद छात्राध्यापक संक्षिप्त में पाठ को प्रस्तुत करेंगे।  
गृह कार्य
  1. आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक दिनचर्या बनाइये, जिसमें समय का उल्लेख अनिवार्य हो?
गृहकार्य की जांच 



आत्म मूल्यांकन एवं मनन
                                                                      










No comments:

Post a Comment