Thursday, 14 February 2019

पाठ योजना- 36



पाठ योजना- 36                     
विद्यालय का नाम- 
दिनांक-     /     /2018                                                         कक्षा- 8वीं 
विषय- सामाजिक विज्ञान                                                     कालांश- पंचम     
उपविषय- इतिहास                                                           अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- साइमन कमीशन            
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य 
1.     विद्यार्थी साइमन कमीशन की नियुक्ति के कारणों को बता पाएंगे।
2.     विद्यार्थी भारत के राजनीतिक दलों द्वारा साइमन कमीशन बहिष्कार के कारणों को जान पाएंगे।
3.     विद्यार्थी साइमन कमीशन बहिष्कार में लाला लाजपत राय की मृत्यु की व्याख्या कर पाएंगे।
4.     विद्यार्थी साइमन कमीशन बहिष्कार में लगाए गए नारों को जान पाएंगे।         
 कक्षा पूर्व तैयारी
·       विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.   
·       शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, वीडियो, लैपटॉप   
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.     लाला लाजपत राय का नाम आपलोगों ने सुना है?
2.     लाला लाजपत राय की मृत्यु कैसे हुई थी?
3.     लाला लाजपत राय ने किसका विरोध किया था?
4.     साइमन कमीशन का नाम आपलोगों ने सुना है?
5.     साइमन कमीशन भारत कब आया था?
          प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
क्रियाकलाप

v साइमन कमीशन














v साइमन कमीशन एवं साइमन कमीशन बहिष्कार       




























·       छात्राध्यापक विद्यार्थियों को साइमन कमीशन के बारे में बताएँगे-
(1919 ई. में मांटेग्यू चेम्सफर्ड कानून द्वारा किए गए सुधार असंतोषजनक थे। अत: भारतीय जनता में असंतोष व्याप्त था। इस पृष्ठभूमि में अंग्रेज़ सरकार ने 1927 ई. में सर जॉन साइमन की अध्यक्षता में एक कमीशन नियुक्त किया था। इस कमीशन में सात सदस्य थे परंतु इन सदस्यों में एक भी भारतीय सदस्य नहीं था। 1928 ई. में साइमन कमीशन भारत में आया था।)
·       छात्राध्यापक साइमन कमीशन बहिष्कार पर आधारित 20 मिनट का वीडियो दिखाएंगे। वीडियो दिखाने के बाद विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पुछेंगे-   
1.     वीडियो कैसा लगा?
2.     वीडियो देखने के बाद कैसा अनुभव कर रहे है?
3.     साइमन कमीशन कब भारत आया था?
4.     साइमन कमीशन बहिष्कार में क्या नारा लगाया गया था?
5.     प्रदर्शनकारियों पर लाठियाँ  बरसाई गई जिसमें किसकी मृत्यु हो गई थी?
6.     किस पुलिस अधिकारी के लाठियों के प्रहार से लाला लजपतराय की मृत्यु हो गई थी?
7.     लाला लाजपतराय ने लाठी प्रहार पर क्या कहा था?
·       छात्राध्यापक प्रश्नों के उत्तर छात्रप्रतिक्रिया के आधार पर बताएँगे। 

पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृत्ति कराने से पहले विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1.     साइमन कमीशन भारत क्यों आया था?
2.     लाला लाजपत राय की मृत्यु कैसे हो गई थी?
        पाठ की जांच में कमियों का पता चलने पर उसे शामिल करते हुए पूर्ण पाठ को संक्षिप्त में प्रस्तुत करेंगे। संक्षिप्त में पाठ प्रस्तुत करने के बाद छात्राध्यापक कहेंगे कि इस विषय पर कोई आपकी जिज्ञासा या प्रश्न हो तो पूछ सकते हैं। यदि विद्यार्थी कोई प्रश्न पूछता है तो छात्राध्यापक बताएंगे।
गृह कार्य
1.     सरकार द्वारा कोई ऐसा कानून बनाया जाता है जो जनता के लाभ के विपरीत हो तो जनता को क्या करना चाहिए? 
गृह कार्य की जांच



आत्म मूल्यांकन एवं मनन








No comments:

Post a Comment