पाठ योजना- 32
विद्यालय का नाम-
दिनांक- / /2018
कक्षा- 8वीं
विषय- सामाजिक विज्ञान कालांश- पंचम
उपविषय- इतिहास अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- अहमदाबाद श्रमिक आंदोलन
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य
1.
विद्यार्थी गुजरात राज्य
के मानचित्र में अहमदाबाद (जिला) को बता पाएंगे।
2.
विद्यार्थी अहमदाबाद
श्रमिक आंदोलन के कारणों की व्याख्या कर पाएंगे।
3.
विद्यार्थी अहमदाबाद
श्रमिक आंदोलन में मिल मालिकों के द्वारा किए गए शोषण का वर्णन कर पाएंगे।
4.
विद्यार्थी अहमदाबाद
श्रमिक आन्दोलन में गांधीजी के योगदानों की विवेचना कर पाएंगे।
कक्षा पूर्व
तैयारी
· विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.
· शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, मानचित्र, वीडियो, लैपटॉप
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर
पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.
आपमें से गुजरात कौन-कौन
गए हैं?
2.
गुजरात की राजधानी कहाँ
है?
3.
अहमदाबाद में मिल मजदूर
आंदोलन कब हुआ था?
4.
अहमदाबाद में मिल
मजदूरों ने आंदोलन क्यों किया था?
प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
|
क्रियाकलाप
|
v अहमदाबाद श्रमिक आंदोलन
|
·
छात्राध्यापक
गुजरात राज्य के मानचित्र में ‘अहमदाबाद
कहाँ है’ खोजने के लिए कहेंगे-
![]()
·
छात्राध्यापक अहमदाबाद
श्रमिक आन्दोलन पर आधारित 15 मिनट का एक वीडियो दिखाएंगे। वीडियो दिखाने के बाद विद्यार्थियों
से निम्नलिखित प्रश्न पुछेंगे-
1.
वीडियो
कैसा लगा?
2.
वीडियो
देखने के बाद कैसा अनुभव कर रहे है?
3.
अहमदाबाद
श्रमिक आंदोलन कब हुआ था?
4.
अहमदाबाद
श्रमिक आंदोलन वर्तमान के किस राज्य में हुआ था?
5.
मिल
मालिकों ने बोनस देने की बात क्यों की थी?
6.
उस
समय कौन-सी बीमारी पूरे इलाके में फैल गयी थी?
7.
श्रमिकों
ने कितने प्रतिशत बोनस देने की मांग रखी थी?
8.
मिल
मालिकों द्वारा मांग न मानने पर गांधीजी ने क्या किया?
9.
अंत
में मिल मालिकों और श्रमिकों के बीच कितने प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी थी?
·
छात्राध्यापक प्रश्नों
के उत्तर छात्रप्रतिक्रिया के आधार पर बताएँगे।
|
पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृत्ति कराने से पहले
विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1.
अहमदाबाद मिल श्रमिक
आंदोलन क्यों हुआ था?
2.
गांधीजी ने उपवास क्यों
किया था?
पाठ की जांच
में कमियों का पता चलने पर, शामिल करते हुए पूर्ण पाठ को संक्षिप्त में
प्रस्तुत करेंगे। संक्षिप्त में पाठ प्रस्तुत करने के बाद छात्राध्यापक कहेंगे कि
इस विषय पर कोई आपकी जिज्ञासा या प्रश्न हो तो पूछ सकते हैं। यदि विद्यार्थी कोई
प्रश्न पूछता है तो छात्राध्यापक बताएंगे।
गृह कार्य
1.
आप अपने क्षेत्र में पता
लगाये कि कौन-कौन सी कंपनी कार्यरत है तथा वहाँ किस वस्तु का उत्पादन होता है एवं
उस कंपनी में मजदूरों को कौन-कौन-सी सुविधा प्रदान की जाती है?
गृह कार्य की जांच
आत्म मूल्यांकन एवं मनन
No comments:
Post a Comment