पाठ योजना- 18
विद्यालय का नाम-
दिनांक- 17/09/2018
कक्षा- 8वीं
विषय- सामाजिक विज्ञान कालांश- पंचम
उपविषय- इतिहास अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- धर्म एवं समाज सुधार के कार्य (ब्राह्मो समाज एवं प्रार्थना समाज)
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य
1.
विद्यार्थी धर्म एवं
समाज सुधार के कार्यों में ब्राह्मो समाज एवं प्रार्थना समाज की उपयोगिता की
व्याख्या कर पाएंगे।
2.
विद्यार्थी ब्राह्मो
समाज एवं प्रार्थना समाज के स्थापक के बारे में जान पाएंगे।
3.
विद्यार्थी ब्राह्मो
समाज एवं प्रार्थना समाज के कार्यों की विवेचना कर पाएंगे।
4.
विद्यार्थी धर्म एवं
समाज सुधार की आवश्यकता को चिन्हित कर पाएंगे।
कक्षा पूर्व
तैयारी
· विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.
· शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, पोस्टर
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर
पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.
धर्म सुधार से आप क्या
समझते हैं?
2.
समाज सुधार से आप क्या
समझते हैं?
3.
राजा राममोहन रॉय का नाम
आपने सुना है?
4.
राजा राममोहन रॉय ने
धर्म एवं समाज सुधार के लिए कौन-सी संस्था बनाई थी?
5.
प्रार्थना समाज ने समाज
सुधार के क्या-क्या कार्य किए थे?
प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
|
क्रियाकलाप
|
v ब्राह्मो समाज
v प्रार्थना समाज
|
·
छात्राध्यापक
ब्राह्मो समाज को बताने के लिए कक्षा में पोस्टर दिखाएंगे, जिसमें निम्नलिखित बिंदु उल्लेखित
रहेंगे-
1.
ब्राह्मो
समाज की स्थापना- राजा राममोहन रॉय ने 1828 ई. में बंगाल प्रांत में ब्राह्मो
समाज की स्थापना की थी।
2.
राजा
राममोहन रॉय का चित्र-
![]()
3.
जन्म
एवं मृत्यु- जन्म 22 मई 1772 एवं मृत्यु 27 सितंबर 1833
4.
राजा
राममोहन रॉय ने अनेक भाषाओं एवं धर्मों का अध्ययन किया था।
5.
ब्राह्मो
समाज के धर्म सुधार कार्य-
एकेश्वरवाद, उंच-नीच का भाव न रखना, कर्मकांड के प्रति विरोध, प्रार्थना के मार्ग का
अनुसरण करना इत्यादि।
6.
राज
राममोहन रॉय के समाज सुधार कार्य-
सती
प्रथा, बाल विवाह, पर्दा
पद्धति का विरोध। विधवा विवाह, नारी शिक्षा का समर्थन।
कोलकाता में हिन्दू कॉलेज की स्थापना, संवाद कौमुदी
समाचारपत्र द्वारा जागरण का कार्य।
·
छात्राध्यापक पोस्टर
दिखाते हुए विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पुछेंगे-
1.
ब्राह्मो समाज की
स्थापना किसने की थी?
2.
ब्राह्मो समाज की
स्थापना कब की गई थी?
3.
पोस्टर में चित्र किस
व्यक्ति का है?
·
इसके बाद छात्राध्यापक
पोस्टर के आधार पर विस्तार से बताएँगे।
·
छात्राध्यापक
प्रार्थना समाज को बताने के लिए कक्षा में पोस्टर दिखाएंगे, जिसमें निम्नलिखित बिंदु उल्लेखित रहेंगे-
1.
परमहंस सभा की
स्थापना- दादोबा पांडुरंग तर्खडकर ने 1848 ई. में मुंबई में.
2.
दादोबा का चित्र
![]()
3.
प्रार्थना समाज की
स्थापना- परमहंस सभा के कुछ सदस्यों ने परमहंस सभा विसर्जित कर की थी.
4.
प्रार्थना समाज के प्रथम
अध्यक्ष- डॉ. आत्माराम पांडुरंग.
5.
धर्म सुधार कार्य- मूर्तिपूजा
एवं कर्मकांड का विरोध, एकेश्वरवाद, उपासना
एवं प्रार्थना पर बल.
6.
समाज सुधार कार्य-
अनाथालय, स्त्री शिक्षा संस्था, श्रमिकों के लिए रात्रिशाला, दलितों के लिए संस्थाएं, डिप्रेस्ड क्लासेस मिशन की स्थापना महर्षि विट्ठल रामजी शिंदे ने की.
·
छात्राध्यापक
पोस्टर दिखाते हुए विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पुछेंगे-
1.
पोस्टर में चित्र
किसका है?
2.
परमहंस सभा की स्थापना
किसने की थी?
3.
परमहंस सभा की स्थापन
कब और कहाँ की गई थी?
·
पोस्टर के आधार पर
छात्राध्यापक विस्तार से प्रार्थना समाज के बारे में बताएँगे।
|
पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पाठ की पुनरावृति कराने से पहले विद्यार्थियों
से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर पाठ की जांच करेंगे-
1.
राजा राममोहन रॉय ने
समाज सुधार के क्या-क्या कार्य किए?
2.
डिप्रेस्ड क्लासेस मिशन
की स्थापना किसने की थी?
पाठ की जांच
के बाद छात्राध्यापक संक्षिप्त में पाठ को प्रस्तुत करेंगे। संक्षिप्त में पाठ
प्रस्तुत करने के बाद छात्राध्यापक कहेंगे कि इस विषय पर कोई आपकी जिज्ञासा या
प्रश्न हो तो पूछ सकते हैं। यदि विद्यार्थी इस विषय से संबंधित कोई प्रश्न पूछता
है तो छात्राध्यापक बताएंगे।
गृह कार्य
1.
ब्राह्मो समाज एवं प्रार्थना
समाज ने धर्म सुधार के क्या-क्या कार्य किए विस्तार से लिखें?
2.
ब्राह्मो समाज एवं
प्रार्थना समाज ने समाज सुधार के क्या-क्या कार्य किए विस्तार से लिखें?
गृहकार्य की जांच
आत्म मूल्यांकन एवं मनन
No comments:
Post a Comment