पाठ योजना- 6
विद्यालय का नाम-
दिनांक- 14/08/2018
कक्षा- 8वीं
विषय- सामाजिक विज्ञान कालांश- पंचम
उपविषय- इतिहास अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- छत्रपति प्रताप सिंह
समान्य उद्देश्य
पूर्वत
विशिष्ट उद्देश्य
1.
विद्यार्थी छत्रपति
प्रताप सिंह के बारे में बता पाएंगे।
2.
विद्यार्थी छत्रपति
प्रताप सिंह के जनोपयोगी कार्यों की व्याख्या कर पाएंगे।
3.
विद्यार्थी छत्रपति
प्रताप सिंह की विशेषता बता पाएंगे।
कक्षा पूर्व
तैयारी
· विषय वस्तु संवर्धन
इस विषय पर उपलब्ध पुस्तकें एवं इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री का अध्ययन.
· शिक्षण सहायक सामग्री
चॉक, डस्टर, लेपटाप
प्रस्तावना
छात्राध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर
पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.
आप किसी ऐसे राजा का नाम
बताएं जिन्होंने जनोपयोगी कार्य किया हो?
2.
इन्होंने कौन-कौन सा
जनोपयोगी कार्य किया है?
3.
कौन ऐसे छत्रपति शासक
हुए थे जिन्होंने सड़कें, सड़कों के दोनों ओर पेड़ एवं विद्यालय का
निर्माण करवाया था?
4.
छत्रपति प्रताप सिंह का
नाम आपने सुना है?
प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
|
क्रियाकलाप
|
1.
छत्रपति प्रताप सिंह का परिचय
2.
छत्रपति
प्रताप सिंह के जनोपयोगी कार्य
|
·
छात्राध्यापक
छत्रपति प्रताप सिंह का चित्र लेपटाप से माइक्रोसाफ्ट पावर प्वाइंट से दिखाएंगे।
जिसमें निम्नलिखित सूचनाएँ रहेंगी।
![]()
1.
छत्रपति
प्रताप सिंह शाहू द्वितीय के पुत्र थे।
2.
पिता
की मृत्यु के बाद प्रतापसिंह सतारा के सिंहासन पर 1808 में बैठे।
3.
पेशवाई
का अस्त होने पर भी सातारा के छत्रपति प्रताप सिंह गद्दी पर थे।
4.
अंग्रेजों
ने छत्रपति प्रताप सिंह के साथ संधि कर ली और ग्रांट डफ नामक अधिकारी को उनके
राज्य प्रशासन में सहायता करने हेतु नियुक्त किया था।
5.
परंतु
कालांतर में छत्रपति प्रताप सिंह को गद्दी से पदच्युत करके काशी में रखा गया और
वहीं पर 1847 में उनकी मृत्यु हो गई।
·
छात्राध्यापक
सूचनाओं के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न पूछेंगे तथा विद्यार्थी अपने नोटबुक में
भी लिखेंगे।
1.
यह
चित्र किस व्यक्ति का है?
2.
छत्रपति
प्रताप सिंह के पिताजी का नाम क्या है?
3.
छत्रपति
प्रताप सिंह सातारा के सिंहासन पर कब बैठा?
4.
पेशवाई
का अस्त होने पर भी सातारा के कौन शासक गद्दी पर थे?
5.
अंग्रेजों
ने किस अधिकारी को छत्रपति प्रताप सिंह के राज्य प्रशासन में सहायता करने के लिए
नियुक्त किया था?
6.
छत्रपति
प्रताप सिंह को गद्दी से पदच्युत करके कहाँ रखा गया था?
7.
छत्रपति
प्रताप सिंह की मृत्यु कब हुई?
·
छात्राध्यापक
द्वारा इन प्रश्नों का उत्तर छात्र प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए बताएँगे
तथा विद्यार्थी नोट बुक में उत्तर लिखेंगे।
·
छात्राध्यापक
चार-चार विद्यार्थियों का ग्रुप बनाएँगे तथा बच्चे नीचे दिए गए प्रश्न पर आपस
में चर्चा करते हुए नोट करेंगे।
Ø एक राजा को
जनोपयोगी क्या-क्या कार्य करने चाहिए?
·
इसके
लिए 7 मिनट का समय दिया जाएगा।
·
जब
समय पूरा हो जाएगा, तब सभी
ग्रुप के प्रतिनिधि पढ़कर सभी को सुनाएंगे।
·
इसके
लिए सभी ग्रुप को तीन-तीन मिनट का समय दिया जाएगा।
·
छात्राध्यापक
छत्रपति प्रताप सिंह के जनोपयोगी कार्य को बताएंगे।
(छत्रपति
प्रताप सिंह ने सातारा शहर में येवतेश्वर मंदिर के पीछे और महादरा में तालाबों
का निर्माण करवाया और उन तालाबों का पानी शहर में ले आए। शहर में सड़कें बनवाईं, सड़कों के दोनों ओर पेड़ लगवाए, लड़के-लड़कियों के लिए संस्कृत-मराठी, अंग्रेजी
सीखें, इसके लिए विद्यालय का निर्माण करवाया। वहीं पर एक
छापाखाना (प्रेस) खुलवाए और उनके उपयोगी ग्रंथ छपवाए। 1827 ई. में उन्होंने
राजनीतिविषयक ‘सभानीति’ नामक एक
ग्रंथ लिखकर छपवाए। उन्होंने सातारा से महाबालेश्वर तथा प्रतापगढ़ तक की सड़क
बनवाई। वही सड़क आगे महाद तक ले गए। छत्रपति प्रताप सिंह प्रतिदिन दैनंदिनी
(डायरी) लिखा करते थे।)
|
पुनरावृत्ति
छात्राध्यापक पुनरावृति कराने से पहले विद्यार्थियों से
निम्नलिखित प्रश्न करते हुए पाठ की जांच करेंगे-
1.
छत्रपति प्रताप सिंह ने
लड़के और लड़कियों के लिए क्या व्यवस्था की?
2.
छत्रपति प्रताप सिंह ने
राजनीतिविषयक नामक कौन-सा ग्रंथ लिखकर छपवाए थे?
पाठ की जांच
के बाद छात्राध्यापक संक्षिप्त में पाठ को प्रस्तुत करेंगे।
गृह कार्य
1. वर्तमान समय
में प्रधानमंत्री को कौन-कौन से जनोपयोगी कार्य करने चाहिए, विस्तार से लिखें?
गृहकार्य की जांच
आत्म मूल्यांकन एवं मनन
No comments:
Post a Comment