पाठ योजना- 1
विद्यालय का नाम-
दिनांक- कक्षा- 8वां
विषय- सामाजिक विज्ञान कालांश-
उपविषय- इतिहास अवधि- 40 मिनट
प्रकरण- आओ कक्षा को जाने.
समान्य उद्देश्य
1.
विद्यार्थियों में
सामाजिक विज्ञान की अनुभूतियों एवं ज्ञान का विकास तथा एक समतामूलक और शांतिमूलक
समाज का ज्ञान आधार तैयार करना।
2.
सामाजिक सच्चाई की
समीक्षात्मक जांच तथा उसपर प्रश्न करते हुए विद्यार्थियों में आलोचनात्मक जागरूकता
का संवर्धन करना।
3.
विद्यार्थियों के अपने
जीवन संदर्भों के संबंध में नए आयामों और नए पहलुओं से अवगत कराना।
4.
विद्यार्थियों में समाज
के प्रति आलोचनात्मक समझ का विकास करना।
5.
विद्यार्थियों में
सामाजिक, सांस्कृतिक और विश्लेषणात्मक क्षमता का
विकास करना।
6.
विषय-वस्तु में परीक्षा
के लिए तथ्यों का अंबार लगाए जाने की बजाए विद्यार्थियों में संज्ञानात्मक समझ को विकसित
करना।
7.
विद्यार्थियों में
अवधारणाओं की समझ और सामाजिक-राजनीतिक यथार्थ के विश्लेषण की क्षमता के विकास का
प्रयास करना।
8.
विद्यार्थियों में नैतिक
मूल्यों का विकास करना।
विशिष्ट उद्देश्य
1.
विद्यार्थी छात्र
अध्यापक के बारे में जान पाएंगे।
2.
सभी विद्यार्थी एक दूसरे
के बारे में बता पाएंगे।
3.
अपनी कक्षा के किसी साथी
की विशेषता बता पाएंगे।
4.
अपनी कक्षा के सभी
विद्यार्थियों से प्रेमपूर्वक व्यवहार कर पाएंगे।
प्रस्तावना
छात्र अध्यापक विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछकर
पूर्व ज्ञान से जोड़ेंगे-
1.
आप सभी कक्षा के
सहपाठियों से परिचित है?
2.
आप बता सकते है कि आपके
साथी को क्या पढ़ना अच्छा लगता है?
3.
आप हमसे परिचित है?
प्रस्तुतीकरण
प्रकरण (विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार)
|
क्रियाकलाप
|
1. विद्यार्थी एवं छात्र अध्यापक परिचय
2. विद्यार्थियों की लेखन एवं पठन शैली की जांच
3. पाठ की जानकारी
|
·
सभी विद्यार्थी
बारी-बारी से अपना परिचय देंगे।
·
परिचय में निम्नलिखित
बातें बताएँगे।
Ø नाम
Ø पिता का पेशा
Ø अपनी रुचि
Ø इतिहास विषय में क्या पढ़ना अच्छा लगता है।
·
छात्र अध्यापक अपना परिचय
देंगे।
·
छात्र अध्यापक
विद्यार्थियों को ‘अपना विद्यालय’ विषय
पर निबंध लिखने को कहेंगे।
·
इसके लिए 15 मिनट का
समय निर्धारित होगा।
·
विद्यार्थी अपने लेख
को बारी-बारी से पढ़कर सुनाएंगे।
·
छात्र अध्यापक
विद्यार्थियों से जानेंगे की कौन-कौन सी अध्याय कि पढ़ाई आपकी कक्षा में हो चुकी
है।
·
इन अध्याय में
क्या-क्या समझ में नहीं आया है।
·
साथ ही छात्र अध्यापक प्रश्न कर जांच करेंगे कि
वास्तव में विद्यार्थियों में ज्ञान का निर्माण हो पाया है या नहीं।
|
पुनरावृत्ति
आज की कक्षा में हमलोग एक दूसरे से परिचित हुए। अपने
विद्यालय के बारे में जाना और कहाँ तक पढ़ाई हुई है उसके बारे में भी जाना।
गृह कार्य
1. मैं कौन हूँ, कक्षा में क्या करने आता हूँ, मेरा लक्ष्य क्या है तथा उस लक्ष्य की प्राप्ति कैसे होगी, विस्तार से लिखें?
गृह कार्य की जांच
आत्ममूल्यांकन
No comments:
Post a Comment